SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के कोरब्धा टभका में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर के नेतृत्व में अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपाइयों ने राशि संग्रह किया। जिस अभियान का शुभारंभ श्रीराम जानकी मंदिर से किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता श्री पराशर ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में इस तरह का आयोजन प्रखंड के विभिन्न गांवों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
मौके पर राम बालक महतो, अविनाश कुमार, मिथलेश कुशवाहा,धर्मदास, राजेश कुशवाहा,नरेश राम,अमरजीत कुमार, निरंजन कुमार,राहुल ठाकुर,कमलेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट