SAMASTIPUR : जिले के उजियारपुर प्रखण्ड अंतर्गत चैता दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या चार में अगामी 27-02-2021 को होनेवाले संत सिरोमणी रविदास जयन्ती को लेकर रामाश्रय राम के दरवाजे पर बैद्यनाथ राम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न बिन्दुओं कर चर्चा की गई। वहीं सौहार्द पूर्वक,शान्ति वातावरण में रविदास जयन्ती मनाने का निर्णय लिया गया।
इसको लेकर एक निगरानी कमिटी का गठन भी किया गया। आपको बता दें कि रविदास जयन्ती के मौके पर इस कार्यक्रम में दूर- दूर के साधु-संतों का यहां आगमन हर वर्ष होता रहा है। मौके पर पंच प्रतिनिधि जीतन राम,सुरेश राम,मोहर राम,सीता राम,प्रेमचन्द्र राम,बिलट राम, जोगी राम,जितेन्दर,लाला जी, मुकेश कुमार राम,भोला, शिवचन्द्र,सुरज,सदन,गणेश,राजकुमार, तिवारी सहित सैकड़ों रविदास परिवार की लोग मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट