2021/02/04

SAMASTIPUR : प्रधानाचार्य पर हमले के विरोध में आइसा ने निकाला प्रतिरोध मार्च

SAMASTIPUR : जीएमआरडी कॉलेज के प्रधानाचार्य पर हमला के खिलाफ आइसा कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे सभी जिला प्रशासन से हमलावरों को गिरफ्तार करने तथा कॉलेज कैंपस में शैक्षणिक माहौल लागू करने की मांग कर रहे थे। 

मार्च शहर के स्टेडियम गोलंबर से निकलकर मुख्य मार्ग से समाहरणालय होते हुए ओवरब्रिज चौराहा पर आकर समाप्त हुई। इसके उपरांत संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेश राज की अध्यक्षता में एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने असामाजिक तत्वों के द्वारा जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर के प्रधानाचार्य पर जानलेवा हमले की निदा की। वक्ताओं ने कहा कि इस मामले में पुलिस दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करें। 

मौके पर जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी पर वित्तीय अनियमितता एवं भूमि अधिग्रहण का आरोप था। इसको लेकर प्रधानाचार्य ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद अराजक तत्वों ने प्रधानाचार्य पर जानलेवा हमला किया। प्रधानाचार्य ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। 

लेकिन, अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुइ। आंदोलनकारी जिला प्रशासन से मामले की जांच करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने, कालेज कैंपस में पुलिस पिकेट की व्यवस्था करने और शैक्षणिक माहौल को लागू करने की मांग कर रहे थे। संचालन कार्यालय सचिव राजू झा ने किया। 

मौके पर आइसा जिला सह सचिव प्रीति कुमारी, जितेंद्र साहनी, फरमान, मनीषा कुमारी, रौशन कुमार, गंगा प्रसाद पासवान, द्रखशा जवी, दीपक यादव, रवि रंजन कुमार, दीपक यदुवंशी, दिलीप कुमार, अफरीदी, मासूम, अभिषेक कुमार, प्रभात कुमार, अजय कुमार मौजूद रहे।