SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के प्रखंड पंचायत समिति भवन में प्रशिक्षण प्रभारी इंजीनियर रवि कुमार,इंजीनियर असल आलम,ट्रेनर बैजनाथ पासवान,श्याम कुमार,पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा वरिष्ठ नेता कृष्ण देव प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 11 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें भवन की आकृति, नींब के निर्माण के सामग्रियों के उपयोग, भंडारण एवं ईट को चार से छह घंटो तक पानी में रख के उपयोग करने, तकनीकी जंग से बचाने, कमर ब्लाक लगाने, ईट को एक पीकेट में खड़ा करने सहित आवश्यक जानकारी अभियंताओं के द्वारा दिया जा रहा है।बता दें कि राजमिस्त्री इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।
जिन्हें प्रशिक्षण उपरांत ₹700 प्रतिदिन की दर से ₹4900 का चेक के द्वारा भुगतान तथा प्रमाण पत्र दिया जाना है।इस प्रशिक्षण से राजमिस्त्री के कौशल विकास में वृद्धि होगी। जिससे समाज में भूकंप एवं भवन का निर्माण होगा। वही तकनीकी जानकारी पहुंच पाएगी।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट