2021/02/11

समस्तीपुर में कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी...विरोध करने पर जमकर पीटा..सिर भी फोड़ा

SAMASTIPUR : हसनपुर थाना क्षेत्र के दूधपुरा पंचायत के खरहिया गांव मैं छेड़खानी करने के बाद प्रचार में गए लोगों के साथ जमकर हुई मारपीट जिसमें सतनारायण पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया तथा सुमित पासवान चोटिल हो गए।

बताया गया कि जनार्दन पासवान सुनील पासवान सोनू पासवान ट्यूशन पढ़ने गए लड़की के साथ छेड़खानी किया जब सतनारायण पासवान को छेड़खानी करने के संबंध में जानकारी मिली तो कुछ लोगों के यहां प्रचार में पहुंचे की स्थानीय लोगों ने सतनारायण पासवान के साथ जानलेवा हमला कर दिया ।

जिसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल रोसरा में चल रही है स्थानीय हसनपुर थाना को सूचना दी गई तथा पुलिस कैंप दूधपुरा को सूचित किया गया पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

रिपोर्ट-पलटन सहनी