SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत भरपुरा-पटपारा पंचायत के चोचाही बथनाहा पेड़ के निकट हसनपुर चीनी मिल के द्वारा आदर्श गन्ना क्रय केंद्र नए टेक्नोलॉजी के कांटा का उद्घाटन गुरुवार को हसनपुर चीनी मिल गन्ना कार्यपालक उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद राय ने पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर किया।
मौके पर गन्ना अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, प्रबंधक स्वराज सिंह,इंस्पेक्टर अमरजीत वर्मा और सर्किल इंचार्ज विवेक कुमार वर्मा मौजूद थे। वहीं उद्घाटनकर्ता उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद राय ने जानकारी देते हुए बताया कि हसनपुर चीनी मिल के द्वारा पहला आदर्श गन्ना क्रय केंद्र भरपुरा चोचाही को ही दिया गया है। सभी जगह गन्ना क्रय केंद्र है।
लेकिन पहला आदर्श गन्ना क्रय केंद्र नई टेक्नोलॉजी के कांटा के द्वारा क्रय केंद्र यहां खोला गया है। जिससे सैकड़ों किसान इस लाभ से लाभान्वित होंगे। कई हद तक उनकी परेशानी दूर हो गई।आगे उन्होंने बताया कि आने वाला समय में यह हॉल्ट नहीं रहेगा।यहां स्टेशन जंक्शन बनेगा। जिस पर मौजूद किसानों ने ताली बजाकर खुशी का इजहार जताया।
मौके पर मौजूद किसान सह भूतपूर्व मुखिया राम बहादुर सिंह और किसान सुशील कुमार ने बताया कि एक लेकर हम लोगों को 25-50 किलोमीटर जाना पड़ता था। वो भी ठंड के समय में। अब हमें गांव के खेत में ही नए टेक्नोलॉजी के कांटा से गन्ने का खरीद किया जाएगा। जिससे हमें बहुत सारे परेशानी से दूर रहेंगे। इसलिए हम लोग होली पर्व की तरह खुश हैं।
उद्घाटन के बाद पहला किसान सुशील कुमार सिंह के गन्ना का वजन किया गया। उद्घाटन के दौरान मौके पर बृजनंदन सिंह,नंदकिशोर सिंह, जगदेव सिंह,श्याम बाबू सिंह, पप्पू राय,जनार्धन राय,राजेश कुमार सिंह,फुल केश्वर सिंह,राम उदगार सिंह, दिलीप कुमार सिंह सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट