2021/02/04

SAMASTIPUR : दलसिंहसराय के प्रमुख पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद पर लगाया अविश्वास

SAMASTIPUR : जिले के दलसिंहसराय अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड पार्षद कुमारी रंजीता,विमला देवी,सुशील कुमार सुरेखा,रवि कुमार,राजकुमारी देवी,संगीता देवी,जिरिया देवी, वीरेंद्र रावत ने बीते बुधवार को मुख्य पार्षद राजेश पासवान,उप मुख्य पार्षद चंदन प्रसाद पर अविश्वास प्रस्ताव लगाया। वहीं वार्ड पार्षदों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा वार्ड पार्षदों को विश्वास में लिए बिना निर्णय लिया जाता है।

बैठक में लिए गए प्रस्ताव के विरुद्ध मनमाने तरीके से कार्य किया जाता है। वहीं संविदा पर किए जा रहे विकास कार्य की गुणवत्ता नहीं देखी जा रही है। परंतु उसका भुगतान किया जा रहा है।साथ ही कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा वार्ड पार्षदों को अपमानित किया जाता है, जो कि गलत है। वहीं इसी ही मुद्दे को लेकर बिहार नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत बैठक बुलाने को कहा है।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट