2021/02/12

SAMASTIPUR : कार्यालय की गलती के कारण सच्चाई समझना मुश्किल

SAMASTIPUR : जिला पंचायत राज पदाधिकारी के कार्यालय के पत्रांक संख्या 447 दिनांक 10 फरवरी के माध्यम से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पंचायत स्तर पर गोल्डन कार्ड बनाने हेतु कार्यपालक सहायक के प्रशिक्षण के संबंध में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र निर्गत किया गया है। 

जिसमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराने हेतु 17 मार्च से 3 मार्च तक सरकार द्वारा आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित किए जाने का निर्देश अंकित किया गया है। वहीं जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया है।

 कि वे अपने स्तर से सभी कार्यपालक सहायक को 12 फरवरी से 13 फरवरी तक लैपटॉप एवं मंतरा उपकरण के साथ प्रशिक्षण में ससमय भाग लें। वहीं सवाल यह उठता है कि 3 मार्च पहले होती है या 17 मार्च ? इसका जवाब कौन देंगे ? पत्र में इस प्रकार की त्रुटि क्यों हुई ? जिस तिथि के हेर-फेर के कारण लोगों में संशय एवं चर्चा जारी।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट