SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के आलमपुर कोदरिया पंचायत,वार्ड संख्या 14 निवासी टूनटून सदा की पत्नी मुनीता कुमारी ने निबंधित डाक द्वारा आवेदन भेजकर आंगनवाड़ी केंद्र में बहाली को लेकर गुहार लगाई है।अपने दिए गए आवेदन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि मैं विगत 28 फरवरी 2017 से वार्ड संख्या 14 की आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 46 के सेविका पद पर पदस्थापित हूं।
मैं अनुसूचित जाति की हूं। तथा यह पद अनुसूचित जाति के लिए बाहुल्य वर्ग के आधार पर सुरक्षित है। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा आईसीडीएस/30025/ 2014-18 खंड 150 निर्गत तिथि 8 जनवरी 21 के आदेश का अनुपालन नहीं करने तथा अनुमंडल पदाधिकारी रोसड़ा के आदेश ज्ञापांक-38/सी19 जनवरी 2021 का भी पालन नहीं करने,अनुसूचित जाति के वार्ड के बच्चे को ध्यान में रखते हुए लाभ से वंचित कराने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई करते हुए तत्काल आमसभा में सेविका चयन की प्रक्रिया पूर्ण करने का आदेश निर्देश के लिए गुहार लगाया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट