SAMASTIPUR : समस्तीपुर- इलमासनगर पथ में मथुरापुर ओपी के सारी गांव में डॉ. हरि मोहन गुप्ता के क्लीनिक के समीप सड़क किनारे एक तोड़ी के खेत से बुधवार की दोपहर एक लड़की का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार जब उक्त खेत में आसपास की महिलाएं मवेशी के लिए घास काटने गई तो देखा कि एक लड़की का शव पड़ा हुआ है।
समस्तीपुर- इलमासनगर पथ में मथुरापुर ओपी के सारी गांव में डॉ. हरि मोहन गुप्ता के क्लीनिक के समीप सड़क किनारे एक तोड़ी के खेत से बुधवार की दोपहर एक लड़की का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार जब उक्त खेत में आसपास की महिलाएं मवेशी के लिए घास काटने गई तो देखा कि एक लड़की का शव पड़ा हुआ है। महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग शव देखने के लिए दौड़ पड़े और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। परंतु, उस समय उसकी पहचान नही हो सकी।
युवती ने लाल फ्रॉक के ऊपर ब्लू रंग का स्वेटर, लाल रंग का सलवार और जूता-मोजा पहने हुई थी। मुख्य मार्ग में सड़क किनारे उक्त शव की बरामदगी से यह कयास लगाया जा रहा है कि अन्यत्र हत्या कर पहचान छुपाने की नीयत से शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच-पड़ताल चल रही है।