SAMASTIPUR :समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मुसरीघरारी थाना की पुलिस टीम ने 20 वर्षों से फरार एक हत्यारोपी को दबोच लिया। उस पर खगड़िया जिला में हत्या का मामला दर्ज है जो वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस को वाहन चेकिंग दौरान अनुसंधान के क्रम में सफलता मिली।
मुसरीघरारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि हुरहिया पेट्रोल पंप के निकट वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में काला रंग का बिना नंबर के एक्सयूवी 500 तेज एवं लापरवाही से वाहन को चला रहा था। पुलिस को उक्त गाड़ी पर शंका हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे रूकने के लिए कहा गया। मगर पुलिस को चकमा देकर वह निकलना चाहा।
लेकिन मुसरीघरारी की पुलिस गाड़ी का पीछा कर उसे रोक लिया। फिर उक्त आरोपी को थाना पर लाया गया। आरोपी के नाम पता के सत्यापन के लिए उक्त थाना से संपर्क किया गया। सत्यापन के क्रम में पता चला कि उक्त व्यक्ति वर्ष 2000 से एक हत्या के मामले में फरार चल रहा है। परबत्ता पुलिस को करीब 20 वर्षों से उसकी तलाश थी।