2021/02/12

छापेमारी से हड़कंप ..पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड... होटल में मिलीं 5 लड़कियां और 3 युवक

DESK : पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया हैं।पुलिस ने होटल में पांच महिलाओं और तीन पुरुषों को सेक्‍स रैकेट में पकड़ा हैं।ताजा मामला मुंबई के सब-अबर्न इलाके के ठाणे जिले के भिवंडी की हैं।

पुलिस ने बताया कि देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पांच महिलाओं को बचाया गया है. नारपोली पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भिवंडी के एक होटल में छापेमारी के बाद गिरफ्तारी की गई. 

पुलिस अफसर ने कहा, ''खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने 10 और 11 फरवरी की दरमियानी रात एक होटल में छापा मारा. कुछ पुलिस कर्मी वहां ग्राहक बनकर गए और इसके बाद वहां देह व्यापार गिरोह चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया.'' उन्होंने बताया कि वहां से पांच महिलाओं को बचाया भी गया. 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि डेविड इनास लोबो (41), महेश रामधानी यादव (52) और योगेश्वर कुमार यादव (24) को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.