2021/02/11

कॉलेज स्टूडेंट से जबरदस्ती शादी..फिर उसके चाचा और पिता की घर मेंं घुसकर पीटा.. FIR दर्ज

DESK : जालंधर करतारपुर की रहने वाली कॉलेज स्टूडेंट से जबरदस्ती शादी करने पर जब युवती के परिवार ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया तो गुस्से में उक्त युवक ने युवती के पिता और चाचा की घर में घुसकर पिटाई कर दी। इस मामले में देहात पुलिस ने पर्चा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में करतारपुर के व्यक्ति ने बताया कि साढ़े तीन माह पहले लॉकडाउन का फायदा उठा कर आरोपी वरिंदर उर्फ गोलू गांव के ही मोटा, पिंकी और उसकी बड़ी बहन के साथ जबरन उसकी बेटी को कॉलेज से अपने साथ ले गए और शादी कर ली। 15 दिन बाद बेटी ने फोन कर बताया कि उसका विवाह जबरदस्ती करवाया गया है। वह गांव सारीवाल में है।

इस संबंध में युवती की मां के बयानों पर थाना-2 की पुलिस ने पर्चा दर्ज किया था। इसके बाद हम बेटी को घर ले आए। फिर 23 जनवरी रात 8.30 मोटा और उशके 6-7 साथी गेट घर में घुस आए। इनमें मोटे के साथ काली उर्फ सनी, गुरप्रीत उर्फ गोपी, वरिंदर उर्फ गोलू, पाला, राणा, गुरप्रीत गोपी शामिल थे, जिन्होंने युवती के पिता और चाचा पर हमला कर दिया।

शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी मोटा उर्फ रवि, काली उर्फ सनी, गुरप्रीत गोपी, पाला, राणा व उनके साथियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। छात्रा के पिता ने बताया कि उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया जिससे खफा आरोपियों ने ने उनपर हमला किया था।