2021/02/10

गर्लफ्रैंड को लेकर प्रेमी फरार... लोगों ने प्रेमी की मां को नग्न कर गांव में घुमाया

DESK : प्रेमी युगल के घर से फरार होने से नाराज प्रेमिका के स्वजनों के द्वारा रविवार को प्रेमी की मां को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपित नेकपाल और सुभाष को गिरफ्तार कर ल‍िया है। पीड़ित महिला को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेजा गया। युवती को बरामद कर पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा है।

मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर ज‍िले के म‍िलक गांव की हैं।यहां के एक गांव में शनिवार की रात प्रेमी युगल घर से फरार हो गए थे। प्रेमी की मां ने प्रेमिका के स्वजनों पर रविवार को निर्वस्त्र कर उसे गांव में घुमाने का आरोप लगाया था। 

पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपितों को पटवाई रोड से हिरासत में लिया। मेडिकल कराए जाने के बाद दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया। पुलिस ने घर से प्रेमी के साथ फरार हुई प्रेमिका को भी बरामद किया। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला को निर्वस्त्र घुमाने के दो आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

दोनों का चालन किया जा रहा है। स्वजनों द्वारा नाबालिग बताई जा रही युवती को भी मेडिकल के लिए भेज दिया गया। पीड़ित महिला को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेजा गया है।