BEGUSARAI : बेगुसराय जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।भीम आर्मी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के एक नेता को सोशल मीडिया पर देवी-देवता के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करना महंगा पड़ गया है।
आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद नगर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया है। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार विजय पासवान नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
एसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार विजय पासवान बखरी विधानसभा से रालोसपा के टिकट पर 2020 में लड़ा था चुनाव।अपने पोस्ट में उसने ब्रह्मा को बलात्कारी देवता बताते हुए जस्टिस फॉर सरस्वती का नारा दिया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसपी के निर्देश पर शुक्रवार की रात उसे गिरफ्तार किया गया है।