MADHEPURA : मधेपुरा से सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ हथियारबंद युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें 25 की संख्या में युवक नशे में धुत्त होकर हथियार उठाए डांस कर रहे हैं। शनिवार की सुबह से ही लगातार वीडियो शेयर किया जा रहा है। हालांकि बिहार सुपरफास्ट खबर वीडियो की पृष्टी नहीं करता हैं
सदर थाना क्षेत्र के साहूगढ़ पंचायत का यह वीडियो 17 फरवरी का बताया जा रहा है। प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद विसर्जन के दौरान ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं।
वीडियो में 25 की संख्या में युवक भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। नशे में धुत्त युवा गिरते-पड़ते हथियार उठा रहे हैं और ताल से ताल मिला रहे हैं। 4-5 बड़े हथियार इनके हाथों में साफ-साफ दिख रहे हैं। वीडियो सदर थाना क्षेत्र के साहूगढ़ का है, जिसका वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल होते-होते यह वीडियो SP तक पहुंच चुका है। कार्रवाई के लिए कमिटी का गठन किया गया है, जो इन युवकों का पहचान करेगी। इसके बाद इनपर कार्रवाई की जाएगी। SP ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के साहूगढ़ का वीडियो बताया जा रहा है। प्रशासन की मनाही के बावजूद ऐसे असामाजिक तत्वों की हिम्मत नहीं टूट रही है।
Input/dainik basker