2021/02/20

2 महिला गिरफ्तार.... मर्दों को जाल में फंसाकर करती थीं गंदा काम... पुलिसवालों को भी नहीं छोड़ती थीं

PATNA : उत्तर प्रदेश के फैजाबाद और मध्य प्रदेश के भोपाल से आए एक गिरोह ने पटना जंक्‍शन पर आने वाले यात्रियों के साथ ही आरपीएफ और जीआरपी को भी परेशान कर रखा था। इनकी कारस्‍तानियों से परेशान आरपीएफ ने गुरुवार को गिरोह के तीन बदमाशों को धर दबोचा। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन्‍हें पकड़ने के लिए पुलिस को काफी पापड़ बेलने पड़े।

पकड़े गए तीनों लोगों की पहचान फैजाबाद निवासी बजरंगी यादव, भोपाल निवासी रीना और कोली के रूप में हुई है। तलाशी में इनके पास चोरी के छह स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। आरपीएफ ने इन्हें राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया है। 

जीआरपी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि मोबाइल चुराने वाले इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। ये महिलाएं यात्रियों को झांसे में लेकर उनका मोबाइल उड़ाती थीं। महिला होने के कारण लोगों को इन पर शक भी नहीं होता था।

पिछले कुछ दिनों में पटना जंक्शन पर आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिली। आरपीएफ और जीआरपी स्टेशन पर आने-जाने वाले संदिग्धों पर नजर रख रही थी। गुरुवार दोपहर दो संदिग्ध महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा गया। उन्होंने पहले खुद को यात्री बताया, लेकिन उनके पास टिकट नहीं था। 

पूछताछ के बाद पता चला कि तीनों यात्री बनकर जंक्शन पर घूमते रहते थे और मौका मिलते ही यात्री का मोबाइल चुराकर फरार हो जाते थे। गिरोह ज्यादातर स्मार्ट फोन चुराता था। दोनों महिलाएं मोबाइल चुराने के बाद बजरंगी को सौंप देती थी। 

दस या उससे अधिक मोबाइल चुराने के बाद दूसरे गिरोह के सदस्यों को सस्ते दाम में वे मोबाइल बेच देते थे। वह गिरोह चोरी का मोबाइल दूसरे राज्य में बेचता है। पुलिस तीनों शातिरों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।