2021/02/20

बिहार : तीन परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा स्थगित....बैंक का लॉकर नहीं खुलने के कारण परीक्षा स्थगित

SIWAN : बिहार के सिवान जिले के महाराजगंज में अंग्रेजी की परीक्षा स्‍थगित करनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि बैंक का लॉकर नहीं खुलने के कारण तीन परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में समय पर प्रश्‍न पत्र ही नहीं पहुंच सका। इस वजह से परीक्षा को स्‍थगित करने का फैसला लेना पड़ा। 

बताया जा रहा है कि अब यह परीक्षा नौ मार्च को ली जाएगी। छात्र इसको लेकर भड़कें नहीं, इसके लिए प्रशासन अपनी ओर से पूरी सतर्कता बरत रहा है। ऐसी ही अफवाह पर पटना में कुछ असामाजिक तत्‍वों ने एएन कॉलेज के समीप जमकर बवाल कर दिया। उपद्रवियों ने सड़क से गुजरने वाले कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की।