DESK : लखनऊ में कोरोना मरीजों की मदद के लिए बनाए गए कोविड-19 कंट्रोल रूम में कर्मचारियों के डांस करने का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी शेयर हो रहा है. इस वीडियो में कर्मचारी काम छोड़कर बॉलीवुड फिल्म के गाने पर डांस करते नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो ने सामने आने के बाद पूरे महकमे में खलबली मच गयी है और स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ डीएस नेगी ने पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की है. इस घटना के सामने आने के बाद अब तक 5 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है.
कर्मचारियों की इस हरकत के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं.अजब-गजब: #लखनऊ के कोविड-19 कंट्रोल रूम में कर्मचारी अचानक करने लगे लुंगी डांस, Video वायरल होते ही मचा बवाल#Lucknow @CMOfficeUP @lkopolice @Uppolice @MoHFW_INDIA @CsSaurabhshukla @kgmulucknow @Suryakantkgmu @SureshKKhanna @swatantrabjp https://t.co/reA8zWyU8F pic.twitter.com/NzRscopAm3
— Divyansh Rastogi (@DivyanshRJ) February 19, 2021