KATIHAR : मनिहारी प्रखंड के उत्तरी काँटाकोश पंचायत के आदिवाशी टोला से मैट्रिक की परीक्षा देने आयी गौरी कुमारी जिसका परीक्षा केंद्र मनिहारी के पन्ना लाल सुरेंद्र नारायण कन्या मध्य विद्यालय था,उसका प्रेमी नितीश कुमार जो की बरारी प्रखंड के गुँजरा गाँव से अपनी प्रेमिका गौरी से मिलने परीक्षा केंद्र पहुँच गया .
जहाँ से परीक्षा के बाद वो गौरी के साथ उसके रिश्तेदार जो की केवाला मे रहते हैं घर चले गया जहाँ ग्रामीणों को लगा को दोनो मे अवैध संबंध है और उन्होंने लड़के को पकड़ कर मनिहारी थाना को इसकी सूचना दे दी.
पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और मामला को शांत कराते हुए देर रात लड़के को मनिहारी थाना ले आई और लड़के के परिज़नों को इसकी सूचना दी तब लड़के के परिज़न मनिहारी थाना पहुँचे जिसके बाद दोनो पक्ष के परिज़नों को पुलिस ने समझाया और दोनो पक्ष शादी करवाने के लिए राजी हो गए.
और लड़के को उसके परिज़नों को सुपुर्द कर दिया गया और शुक्रवार की सुबह विवाह की तैयारी शुरू हो गयी,मनिहारी थाना के बगल मे शिव पार्वती मंदिर मे धूम -धाम से प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गयी,विवाहोपरांत नव दंपत्ति मनिहारी थाना आशीर्वाद लेने पहुँचे और पुलिस को धन्यवाद दिया।
रिपोर्ट-पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट