2021/02/14

BREAKING : समस्तीपुर में बीच सड़क पर पलटी पिकअप....घटना के बाद पिकअप ड्राइवर फरार

SAMASTIPUR : समस्तीपुर-दरभंगा सड़क के रामपुरा मोड़ के समीप लकड़ी का तख्ता लदी पिकअप बीच सड़क पर पलट गई। बिना नंबर की इस पिकअप का चालक घटना के बाद फरार हो गया। 

स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार सुबह में यह घटना हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पलटी पिकअप को सड़क से हटाकर यातायात को चालू कराया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पिकअप को जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।