SAMASTIPUR : जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत स्व.यशवंत राय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका फीता काटकर विधिवत उद्घाटन युवा जदयू जिला अध्यक्ष डॉ.अंजनी कुमार कुशवाहा व जिला महासचिव मोहम्मद तबरेज के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
वहीं प्रथम दिन की मैच रसलपुर व माधोपुर के बीच खेला गया। मौके पर युवा जदयू जिला अध्यक्ष सह पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ.अंजनी कुशवाहा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से सामाजिक भाईचारे एवं स्वास्थ्य का विकास होता है।
यही खिलाड़ी हमारे जिले के ही नहीं बल्कि आने वाले भविष्य में हमारे देश का नाम रोशन करेंगे। वहीं मौके पर इस क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक पिंटू यादव, आफताब आलम, अमरजीत सिंह कुशवाहा,मोनू ठाकुर,संदीप कुमार,दीपक कुमार उर्फ लालू, विक्की कुमार,राज गौरव, राज नारायण कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट