SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के बीआरबी कालेज में शुक्रवार शाम आपसी विवाद को लेकर छात्रों के गुट में मारपीट हो गई। इसमें महाविद्यालय के स्नातक छात्र सोनू कुमार, लोकेश राज, रविरंजन कुमार और राजू कुमार को चोट लगी है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया है। घटना के संबंध में जख्मी छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय में खेल के लिए छात्रों का नामांकन किया जा रहा है।
इस क्रम में शुक्रवार की शाम मामूली विवाद को लेकर करीब आघा दर्जन असमाजिक तत्वों ने महाविद्यालय में आकर छात्रों से हाथापाई की। स्थानीय लोगों के द्वारा मामले को शांत कराया गया। वहीं दूसरी ओर शहर के आजाद चौक के निकट आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।