PURNIA : पूर्णिया के भवानीपुर में एक चाचा ने भतीजे को महज इस बात के लिए गोली मार दी, क्योंकि वह सरस्वती पूजा में भोजपुरी गाने बजा रहा था। परासमनी गांव में सुबह के 4 बजे सरस्वती पूजा के दौरान यह वारदात हुई।
घायल का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। उसके सीने में गोली लगी है। उसकी पहचान परासमनी गांव के वार्ड नंबर 5 निवासी मनोज मंडल के पुत्र दरोगी कुमार (16 साल) के रूप में की गई है।
गांव में सरस्वती पूजा के दौरान मंगलवार को पंडाल में गाना बज रहा था। इसी दौरान छत्तीस मंडल पंडाल पहुंचा और दरोगी कुमार को भोजपुरी गाना बंद करने के लिए कहा। इसी में चाचा-भतीजे के बीच कहासुनी हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि छत्तीस मंडल धार्मिक गाने बजाने को कह रहा था।

बात नहीं मानने पर उसने दरोगी पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए और दरोगी को लेकर अस्पताल चले गए। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल के पिता मनोज मंडल ने बताया कि 6 महीने पहले छत्तीस मंडल अपनी बीवी के साथ मारपीट कर रहा था। इस दौरान दरोगी ने अपनी चाची को बचा लिया था। इसी बात का खुन्नस उसकेक दिमाग में था। बुधवार को हुए विवाद में भी उसने इसी बात की खुन्नस गोली चलाकर निकाली।