2021/02/11

रिटायर्ड शिक्षक की मर्डर...घर घुसकर में अपराधियों ने मचाया तांडव ..रुपया जेवरात लूटकर फरार..घटना के बाद इलाके में हड़कंप

DARBHANGA : दरभंगा में 5 डकैतों ने बुधवार देर रात रिटायर्ड BAO के घर घुसकर में तांडव मचाया। डकैती का विरोध करने पर उनके दोस्त (रिटायर्ड शिक्षक) की हत्या कर दी। साथ ही रिटायर्ड BAO को भी घायल कर दिया। घटना घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियार गांव की है। डकैत घर के अलमारी में रखे 37 हजार रुपए नगद, 2 चेक और जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार 5 अपराधी डकैती करने रिटायर्ड BAO गणपति झा के घर घुसे थे। विरोध करने पर गृहस्वामी और उनके दोस्त पर खंती से हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रसियारी गांव निवासी मुनि चौपाल के रूप में हुई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

वहीं स्थानीय लोगों की माने तो गणपति झा कुछ दिन पहले ही गांव आए थे। यहां अकेले रहने के कारण उन्होंने अपने दोस्त मुनि चौपाल को रहने के लिए बुलाया था। बुधवार रात दोनों खाना खाकर खो गए थे। तभी 5 अपराधियों ने घर के दरवाजे को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।