2021/02/11

बेखौफ अपराधियों का तांडव..जेडीयू कार्यकर्ता की हत्या.. घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली

ARA : बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों ने जेडीयू कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के लोहार श्रीपाल गांव की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बताया जाता है कि अपराधियों ने बुधवार की देर रात घर में घुस कर इस वारदात को अंजाम दिया।

 घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.