DESK : वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर एक प्रेमी युगल को अश्लील तरीके से प्यार जताना काफी महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से किसी तरह प्रेमी को मुक्त कराया गया। ताजा मामला झारखंड के चतरा इटखोरी थाना क्षेत्र की हैं।
जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रेमी को बिजली के खंभे से बांध दिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी। इस बात की जानकारी जब स्थानीय पुलिस को हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के चंगुल से प्रेमी को मुक्त कराया तथा इलाज के लिए यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बताया गया है कि दोनों प्रेमी युगल मजदूर का काम करते हैं।
फिलहाल दोनों मां भद्रकाली मंदिर परिसर में अवस्थित निर्माणाधीन म्यूजियम में काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार का बीजारोपण हो गया था। प्रेमी दूसरे राज्य का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।