2021/02/15

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही ...ऑपरेशन कराने पहुंची मरीज को कमर के बदले पंजरा में दे दी सुई

SAHARSA : बड़ी खबर सहरसा से है। जहां बरियाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही देखने को सामने आई है। बीते शुक्रवार को परिवार नियोजन का ऑपरेशन कराने आई मरीज बघबा निवासी खुशबू देवी को शनिवार को नशे की हालत में स्वास्थ्यकर्मी के द्वारा कमर के मांस पर सुई देने की वजह पंजरा में सुई दे दिया, जिससे मरीज बेचैन हो गई। 

मरीज को बेचैन देख मरीज के परिजन लीला देवी जब स्वास्थ्य कर्मी को कहा कि पजरा में क्यों सुई दिए तो वह भागने लगा रोकने पर वह नशे की हालत में दिखाई दिया। इस बाबत परिजन के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को स्वास्थ्यकर्मी को नशे की हालत में सुई देने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया कार्रवाई की मांग की है। 

मालूम होगी शुक्रवार की देर शाम बरियाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 महिलाओं का परिवार नियोजन का ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन के बाद मरीज को 24 घंटा ऑब्जर्वेशन में रखा जाता है। ताकि उसका सही से देखभाल हो सके और वह सुरक्षित पूर्वक घर जा सके लेकिन बरियाही स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा भारी लापरवाही बरती गई है।

 जहां मरीज को ऑपरेशन के बाद भगवान भरोसे छोड़ देते ऑपरेशन करने के बाद स्टाफ के द्वारा मरीज को बेड तक पहुंचाने के वजह मरीज को स्ट्रेचर पर डालकर परिजन को थमा दिया जाता है। ऐसे परिजन को इसकी जानकारी भी नहीं रहती है कि मरीज को कैसे बेड पर ले जाए और कैसे उसका देखरेख करें जबकि ऑपरेशन के बाद मरीज को 24 घंटा ऑब्जरवेशन में रखकर मरीज को ट्रीटमेंट व देखरेख के लिए रखा जाता है लेकिन मरीज को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है। 

बरियाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन करवाने आए। चैनपुर निवासी मरीज सचिता देवी, बघबा निवासी माला देवी, बघबा निवासी खुशबू देवी, नरियार निवासी रंजन देवी सहित अन्य जगहों से आए लोगो का आरोप था कि ऑपरेशन के बाद मरीज को हमें स्ट्रेचर पर डालकर थमा दिया जाता है। बेड पर ले जाने के लिए हमलोगों को इसकी जानकारी भी नहीं रहती है कि उसको कैसे ले जाए और कैसे देख रेख करें हमलोग यह सोचकर अस्पताल आते हैं कि अच्छा से सुविधा में ऑपरेशन होगा लेकिन यहां आकर बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

जबकि सरकार के द्वारा परिवार नियोजन ऑपरेशन के लिए जागरूक अभियान चलाया जाता है ताकि हर महिला सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन करवाएं और  सुरक्षित रहे। लेकिन अस्पताल प्रबंधक के लापरवाही के कारण इसका उल्टा देखने को मिलता है।

क्या कहते हैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी

बरियाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी डॉ० ए०के गुप्ता कहते हैं कि बघबा निवासी खुशबू देवी का शुक्रवार को परिवार नियोजन का ऑपरेशन हुआ। शनिवार को मरीज को सुई देकर डिस्चार्ज करना था। स्वास्थ्य कर्मी मो० अलाउद्दीन उर्फ मुन्ना मरीज को सुई देने गया था। कमर पर सुई देना था। लेकिन वह कमर से दो इंच ऊपर सुई दे दिया जिससे मरीज कोई दिक्कत हो तो परिजनों के द्वारा मुझे आवेदन दिया गया था। 

आवेदन के आलोक में स्वास्थ्य कर्मी से स्पष्टीकरण पूछा गया। जानकारी दी गई मैं खुद पहुंचकर मरीज को देखा मरीज ठीक था, किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी। मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वास्थ्यकर्मियों की नशे की हालत में सुई देने पर उनके द्वारा बात को टालमटोल करते हुए बताया कि अस्पताल में भला कोई कैसे शराब पी सकते हैं।

क्या कहते हैं सीएस

उक्त बाबत सिविल सर्जन अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला सामने आया है। चर्तुर्थवर्गीय कर्मी को सुईं नहीं देना है। अगर शराब पीकर सुईं दी गई है तो मामले की जाँच करवाते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी डॉ० ए०के गुप्ता से भी इस मामले में स्पस्टीकरण पुछा जाएगा एवं ऐसे कर्मियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा