2021/02/16

बेखौफ अपराधियों का तांडव...दुकान में घुसकर की लूटपाट...विरोध करने पर चाकू से वार कर मां-बेटा को किया जख्मी

SAHARSA :  जिले के सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला वार्ड नं 29 में सोमवार को दिनदहाड़े आधा दर्जन से अधिक नामजद लोगों ने एक दुकान में घुसकर जमकर उत्पाद मचाया। वही विरोध करने पर दुकानदार को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। बदमाशों ने बचाने पहुँची बुढ़ी मां को भी नहीं छोड़ा उसे भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया। ज़ख्मी मां-बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

वही घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुँची नगर सभापति रेणु सिन्हा ने घटित घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और पीड़ित से मिल प्रशासन से मामले पर अबिलंब कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। उक्त मामले को लेकर कायस्थ टोला निवासी पीड़ित विष्णुकांत सिन्हा ने एक लिखित आवेदन सदर थाना को प्रेषित कर आठ नामजदों को आरोपी बनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। 

दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि सोमवार को करीब ग्यारह बजे वह अपने किराना दुकान पर थे। तभी उक्त नामजदों ने दुकान में घुसकर मारपीट करने लगा। इसी दौरान उनलोगों ने दुकान के गल्ला में रखें पांच हजार रुपया नगद निकाल लिया। 
हो-हल्ला सुनकर उसकी माँ सुलोचना देवी बचाने आयी तो बचाने के क्रम में उसको व उसकी माँ को चाकू मार दिया। उनलोगों ने जाते जाते धमकी देते हुए कहा कि अगर इसकी शिकायत पुलिस को की तो जान से मार देंगे। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है और स्थानीय पुलिस से उचित कार्रवाही का गुहार लगाया है।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा