SAMASTIPUR : देशभर में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण का अभियान जोर-शोर से चलाया जा हैं। इसी तरह से निधि समर्पण अभियान करीब एक महीने से समस्तीपुर के रोसड़ा में भी चलाया गया। वहीं रोसड़ा शहर में राम भक्तों ने श्री राम की विशाल शोभायात्रा निकाली ।
जहां सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे भी शामिल होकर जय श्री राम का जयघोष करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा निकलते ही शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग श्रीराम के जयघोष और केसरिया झंडा लहराते चल रहे थे।शोभायात्रा में फूलों से सजाए गए रथ पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण सीता का आकर्षक झांकी देखा गया ।
मौके पर रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार, मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह , भाजपा नेता अमर प्रताप उर्फ ललन सिंह, वैभव रंजन, अनिष राज, विकास प्रियदर्शी, सुन्दरम सूर्यवंशी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट