2021/02/28

समस्तीपुर : पानी में डूबने से बालक की मौत....खेलने के दौरान बड़ा हादसा...परिजनों का रोते- रोते बुरा हाल

SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 07 बिसनपुर के रंजीत राय के 11 वर्षीय पुत्र राजवीर कुमार की मृत्यु झटियाहि पोखर में डूबने से हो गई। बताया जाता है कि बच्चा पानी के किनारे खेल रहा था। 

इसी दौरान खेलते समय अचानक पानी के किनारे चला गया। अचानक पैर फिसल जाने के कारण बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

 जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने जबतक पानी से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का रोते- रोते बुरा हाल है। दर्जनों लोग ढांढस बंधाते रहे। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।