SAMASTIPUR :जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर पंचायत में शनिवार की संध्या अज्ञात अपराधियों ने जान मारने की नीयत से एक युवक पर गोली चलाकर फरार हो गया. ताजपुर थाना क्षेत्र के चकहैदर गाव में अपराधियों ने गाव के ही एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया।
गोली छर्रा वाली थी। जिस कारण वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। बताया जाता है की धर्मेद्र कुमार (35) नामक युवक अपने घर के निकट स्थित दुकान से चाय पीकर घर जा रहा था।
रास्ते में दो अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली फायर कर दी। छिपने के कारण कान व गर्दन के पास छर्रा लग गया। घायल युवक को इलाज के लिए ताजपुर अस्पताल लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।
घटना से गाव के लोगों में दहशत की स्थिति है। जख्मी युवक का भाई जन वितरण प्रणाली का विक्रेता है। वह भी भाई के साथ ही मिलकर काम करता था। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई हैं।