2021/02/15

ब्रेकिंग : समस्तीपुर के टीचर ने ...छात्रा को लेकर हुआ था फरार.....सदमे से पिता की मौत

SAMASTIPUR :   समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसवारा ग्राम निवासी राकेश ठाकुर अपनी पुत्री के वियोग को बर्दाश्त ना कर सके, पुत्री के वियोग ने उनके जीवन का अंत कर दिया।

 8.2.21 से लापता अपनी लड़की की खोज हार कर थके पिता एवं परिवार वालों ने समस्तीपुर जिले के हलई ओपी में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया।

 आवेदन मे घर पर ट्यूशन पढ़ाने आने वाले शिक्षक को आरोपित करते हुए पुत्री को बहला-फुसला कर अगवा करने का आरोप लगाया गया है।

 वही परिवार वालों का कहना है की पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है जिससे उनकी नाबालिक बच्ची अभी तक नहीं मिल पाई, पुलिस की लापरवाही अपहृत बच्ची के लिए घातक हो सकती है! पिछले दिनों समस्तीपुर जिले के अन्य क्षेत्रों से लड़कियों के लाश मिलने के कारण परिवार वाले काफी डरे हुए हैं।