PATNA : खबर दानापुर से आ रही है जहां पैक्स चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की यह घटना दियारा के हेतनपुर पंचायत की है। जहां पैक्स चुनाव के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए।
सोमवार को प्रदेश के 37 जिलों के 1511 पैक्सों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। वहीं पटना के 52 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। पटना जिले में कुल 75 पैक्स अध्यक्षों का चुनाव निर्धारित था, इनमें से 23 पैक्स अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है।
अब बाकी बचे पैक्स का चुनाव हो रहा था। पैक्स चुनाव के लिए पटना जिले में 187 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
राज्य में लगभग डेढ़ हजार उन पैक्सों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, जहां आम चुनाव के समय मतदान नहीं हो सका था। इन पैक्सों का कार्यकाल उस समय पूरा नहीं हुआ था। लिहाजा बाद में इनके चुनाव की घोषणा हुई। कोरोना और बाढ़ के कारण तय तारीख पर मतदान नहीं हो सका।
फिर नए सिरे से अधिसूचना जारी कर इन पैक्सों की समितियों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई है। ये सभी पैक्स शेखपुरा को छोड़ शेष सभी 37 जिलों में हैं।