2021/02/15

देवर संग फरार हुई दो बच्चों की मां, वेलेंटाइन डे पर पति ने 7 लोगों पर दर्ज कराई FIR

DESK : मामला छपरा से सामने आया है. यहां दो बच्चों की मां अपने देवर के साथ फरार हो गई है. वैलेंटाइन डे के दिन हुई इस घटना के बाद महिला के पति ने थाने में केस दर्ज करा दिया है. घटना को लेकर पुलिस बोली - मामला प्रेस प्रसंग का, महिला को बरामद करने की कर रहे कोशिश।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना तरैया थाना क्षेत्र के महुली गांव की है, जहां एक देवर दो बच्चों की मां जो उसकी भाभी है, उसे शादी की नियत से लेकर फरार हो गया। इस संबंध में महिला के पति बिनोद सहनी ने स्थानीय थाने में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें रमेश सहनी, बुधन सहनी,अनिता देवी, बबिता देवी, रानी देवी, चंदन सहनी, विकेश सहनी को आरोपित किया है।

FIR में कहा गया है कि उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी। उसके एक तीन वर्ष की बेटी और एक साल का एक दुधमुंहा बेटा है। उसके चाचा के बुधन सहनी का पुत्र रमेश सहनी शादी की नीयत से उसकी पत्नी पुष्पा देवी का अपहरण कर लिया है। जब खोजबीन की गई तो पता चला कि रमेश महिला को पंजाब लेकर चला गया है। महिला का पति दोनों दुधमुंहे बच्चे को अपने पास रखा है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
Input-nbt