2021/02/17

समस्तीपुर में महिला सरपंच के घर पर... बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग....जाँच में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना अन्तर्गत हरपुर भिंडी पंचायत में बदमाशों ने सोमवार रात महिला सरपंच के घर पर कई राउंड फायरिंग की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच में 7 खोखे बरामद किये हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच बिंदु देवी के हरपुर भिंडी स्थित घर पर सोमवार देर रात कुछ बदमाश पहुंचे और गाली गलौज करने के साथ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा हैं कि 5 की संख्या में बदमाशों ने फायरिंग किया हैं।इस घटना में कोई घायल की खबर नहीं हैं।

लोगों ने बताया बदमाशों ने 10 रांउड से अधिक गोली चलायी, जिससे गांव के लोग दहशत में डूबे रहे। सरपंच बिंदु देवी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में सरपंच ने कहा है कि सोमवार रात करीब पौने 12 बजे घर पर पांच अपराधियों ने हमला कर दिया। आने के बाद पहले सभी ने गाली देने के साथ ईंट-पत्थर से प्रहार कर घर के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही बाहर रखे बाल्टी व ड्राम समेत अन्य सामान को तोड़ कर नष्ट कर दिया।