2021/02/26

गोली मारकर किसान को किया घायल.... देर रात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

AURANGABAD : मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के पिरवां गांव के बधार में गुरुवार रात एक किसान को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली देवनंदन यादव के हाथ में लगी है। सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में उपचार के बाद किसान को सदर अस्‍पताल भेज दिया गया। 

बताया जाता है कि बधार स्थित बोरिंग पर गुरुवार रात करीब एक बजे अपराधी पहुंचे और गोली मार दी। किसी तरह देवनंदन ने मोबाइल से घटना की सूचना स्‍वजनों को दी।

 इसके बाद पहुंचे स्‍वजनों ने सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फर्दबयान का इंतजार पुलिस कर रही है।