2021/02/26

युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट...अपराधी ने सिर और आंख में मारी गोली...मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

SAHARSA : बड़ी खबर सहरसा से है। जहाँ एक बार फिर गोलियों की गूंज से इलाके में दहशत फैल गई है। आये दिन गोलीबारी की घटना को अंजाम दे लगातार अपराधी पुलिस को नई चुनौती दे रहें हैं। पुरा मामला सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र की है। जहां अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर दो गोली मार दी।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर  पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई। मृतक युवक की पहचान कोपरिया गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है । 

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक का गांव के ही संजीव कुमार का पुत्र सौरभ कुमार के साथ पहले  दोस्ती थी। बीच में दोनों में झगड़ा हो गया था लेकिन इस बीच दोनों दोस्त में समझौता भी हो गई थी। फिर बाँकी दिन की तरह सौरभ गुरुवार को भी दिलखुश के घर आया और उसे किसी काम का बहाना बनाकर घर से बुलाकर बाहर सुनसान जगह ले गया। 

जहां उसने सर में दो गोली मारकर दिलखुश को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पुलिस जुट गई है। हालांकि पुलिस की तरफ से घटना के कारण का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। 

वहीं इन दिनों सूबे में अपराधिक घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि को देखकर हम खुले सफे से कह सकते हैं कि खाकी वर्दी का डर अब अपराधियों में नहीं दिख रहा, वे बेखौफ होकर हत्या जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा