BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गाछी में दोपहर खाना बनाने के लिए लकड़ी व पत्ता लेने गई महिला पर 10 की संख्या में कुत्तों ने हमला कर दिया।
शोर सुनकर जबतक आसपास के लोग पहुंचते तबतक कुत्तों के शरीर में कई जगह नोचने से महिला की जान जा चुकी थी। कुत्तों के झुंड ने गांव के लोगों को भी खदेड़ लिया। ईंट चलाने पर कुत्ते भाग खड़े हुए, मगर तबतक महिला के शरीर को कुत्ते काफी नोच चुके थे। कुत्ते के हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
कुत्तों को भगाने गए कुछ लोगों पर भी उसने हमला कर दिया। हालांकि भागकर लोगों ने अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जाँच में जुटी हुई हैं।
शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रामशरण दास की पत्नी सोमनी देवी के रूप में हुई है।