PATNA : पटना के मनोज कमलिया स्टेडियम में रविवार को वैलेंटाइन डे पर महिलाओं ने अनोखा क्रिकेट मैच खेला। मैच की खासियत यह थी कि दोनों टीम में लव मैरिज करने वाली 15-15 खिलाड़ी थीं।
वैलेंटाइन मैच की पहली इनिंग में शिवानी रणधीर रॉय की टीम ने 15 ओवर में 51 रन बनाए। 52 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तरुणा रॉय की टीम 15 ओवर में 44 रन ही बना सकी। मैच के दौरान मैदान में मोहब्बत से भरे फिल्मी गीत गूंजते रहे। मैच शुरू होने के पहले पुलवामा अटैक के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
वैलेंटाइन मैच का आयोजन करने वाली जगुआर क्रिकेट एकेडमी की सचिव शिवानी रॉय की कहानी भी दिलचस्प है। बचपन में ही परिजनों को खो देने वाली शिवानी पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट और नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। उन्होंने राज्यस्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रणधीर यादव से प्रेम विवाह किया है। प्रेम विवाह के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और टॉपर बनीं।
Input-dainik bhasker