2021/02/21

बदमाशों की पत्थरबाजी में दारोगा का सिर फटा...हॉस्पिटल में ईलाज जारी

MUZAFFARPUR : कटरा में जहरीली शराब से माैत के बाद नगर थाने की पुलिस ने दिन में पुरानी गुदरी समेत कई इलाके में शराब के अड्डाें पर छापेमारी की। इसके बाद शाम में पैदल गश्ती दल पर पुरानी गुदरी चाैक पर हमला किया गया। इसमें नाका पर तैनात दाराेगा शिवजी राय का सिर फट गया।

साथी सिपाही भी चाेटिल हाे गए। गंभीर रूप से घायल दाराेगा काे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। सिटी स्कैन कराने के बाद डाॅक्टराें ने दाराेगा काे खतरे से बाहर बताया है। बताया गया कि दिन में लकड़ीढाई व पुरानी गुदरी माेहल्ले में पुलिस छापेमारी से शराब माफियाओं में गुस्सा था। घायल दाराेगा शिवजी राय ने बताया, गश्ती करते हुए पुरानी गुदरी चाैक पर पहुंचे थे।

इसी दाैरान कुछ असमाजिक तत्वाें ने पीछे से राेड़ा चला दिया, जाे उनके सिर में लगा। इससे लहूलुहान हाेकर बेहाेश हाे गए। दाराेगा काे अस्पताल में पहुंचाने के बाद नगर थानेदार ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुरानी गुदरी व प्रभात सिनेमा चाैक के अासपास में छापेमारी की गई। इस दाैरान संदिग्ध स्थिति में मिले कई युवकाें काे पुलिस ने दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा। तीन लाेगाें काे पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है।