2021/02/28

ब्रेकिंग : समस्तीपुर में मर्डर करने वाला बदमाश गिरफ्तार....गोली मारकर किया था हत्या

SAMASTIPUR : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में 24 फरवरी की देर शाम इमाम गुलाम सरवर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित अतहर खां को पुलिस ने जिले के बंगरा थाना अंतर्गत सरसौना गांव से शनिवार की अल सुबह गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को पूछताछ के बाद शनिवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेजा दिया गया। 

इस बाबत मुसरीघरारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड के मामले में मृतका की पुत्री रफअत परवीन के बयान पर शुक्रवार की देर शाम मुसरीघरारी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना अंतर्गत गंगटी निवासी अलाउद्दीन खां के पुत्र मौलाना अतहर खां सहित उसके चार सहयोगियों को आरोपित किया गया था। जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चौसीमा में मिलाद पढ़ाकर लौट रहे मुजफ्फरपुर जिला के 48 वर्षीय मौलाना गुलाम सरबर की गोली मारकर ही हत्या की गई थी। सदर अस्पताल में शव के अंत्यपरीक्षण के उपरांत यह बात सामने आई है। अंत्यपरीक्षण में मृतक के शरीर से गोली का एक पिलेट मिला है।