2021/02/28

समस्तीपुर में हादसा: ओवरलोड ईख लदा ट्रैक्टर पलटा...4 लोग दबे...घटनास्थल पर अफरातफरी

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।खानपुर थाना के खतुआहा चौक पर ओवरलोडिंग गन्ना लदे ट्रैक्टर के पलट जाने से दबकर चार लोग जख्मी हो गये। इनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 

ग्रामीणों ने बताया कि सतमलपुर से गन्ना लेकर ट्रैक्टर बड़ाहगामा गांव जा रही थी। टैक्टर पर आवश्कता से अधिक ईंख लदा था। जिससे खतुआहा चौक के समीप वह अचानक पलट गया, जिससे सड़क किनारे मौजूद चार लोग ट्रैक्टर से दब गये। 

इससे खतुआहा चौक पर अफरातफरी मच गयी। आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को आनन-फानन में निकाल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन लोगो को हल्की चोट आयी जबकि खतुआहा के ही राधारमण झा उर्फ गुलगुल झा की स्थिति नाजुक है। 

बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने रेफर कर दिया है। इधर, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्तीपुर गुदार घाट पथ को जाम कर आवागमन ठप कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।