PATNA : यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन बिहार में लगातार हो रहे घोटालों को भूत प्रेत अंजाम दे रहे हैं. यह हम नहीं कह रहे बल्कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ऐसा दावा किया है .
वहीं दूसरी ओर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में गायब रहे नेता अब बयानवीर बन रहे हैं। उन्हें कोरोना मरीजों की चिंता थी या उसमें किसी प्रकार की शिकायत की आशंका थी, तो उस वक्त नेता प्रतिपक्ष को भ्रमण करने में क्या परेशानी थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विगत 11 महीनों में बिहार के चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों ने अथक परिश्रम और प्रयास कर बिहार में कोरोना के संक्रमण को रोकने में काफी हद तक सफलता प्राप्त की। बिहार की बनती हुई छवि और बेहतर प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष को कभी पचा नहीं।
मंगल पांडेय ने आगे कहा कि कोरोना जांच के संबंध में हुई डाटा इंट्री की गड़बड़ी की जानकारी जैसे ही प्राप्त हुई, विभाग ने उसी दिन मुख्यालय स्तर से 10 टीम बनाकर राज्य के सभी 38 जिलों में जिला प्रशासन से बात कर जांच के आदेश के साथ त्वरित कार्रवाई की गई। आगे भी किसी की गलती सामने आयेगी तो उसे भी दंडित किया जायेगा।