PATNA :इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस रोड एक्सीडेंट में कृषि पदाधिकारी की मौत हो गई है. मौत की खबर मिलते ही एग्रीकल्चर अफसर के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
गुड्डू कुमार गुंजन पटना बाइपास इलाके के विभूतिपुर में रहते थे। वैसे वे जहानाबाद के मूल निवासी थे। गुंजन सुबह ऑफिस के काम से औरंगाबाद के लिए निकले थे। AIIMS आवासीय परिसर के पास इनकी कार अचानक डिवाइडर से टकराती हुई तेज गति के कारण उसपर चढ़ गई।
सीने और सिर में भीषण चोट के कारण गुंजन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम ने घटना की जानकारी पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए AIIMS पहुंचा दिया है। गुंजन के पिता आदित्य पासवान तथा अन्य परिजन AIIMS पहुंच चुके हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसवाले मामले की छानबीन कर रहे हैं. यह हादसा आखिरकार हुआ, इसकी जांच की जा रही है.