SAMASTIPUR : सोनपुर रेल मंडल के बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड पर भटगामा स्थित 30 नंबर रेलवे गुमटी के पास गुरुवार को 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए छानबीन में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने रेलवे गुमटी के समीप बिजली ट्रांसफर के सामने रेलवे लाइन पर सुबह में एक महिला का शव देख इसकी सूचना रेल पुलिस को दिया।
सूचना पर पहुंचे आरपीएफ पोस्ट प्रभारी धनंजय कुमार जीआरपी पुलिस के साथ घटना स्थल का मुआयना करते हुए स्थानीय थाना की पुलिस को इसकी सूचना दिया। दारोगा अमरेंद्र कुमार द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।