2021/02/09

BREAKING : ट्रक ड्राइवर ने रस्‍सी से गला कसकर ...पत्‍नी को मार डाला....प्रेम प्रसंग में हुई थी शादी

GAYA : गया जिला के मानपुर स्थित पटवा टोली के बैदनाथ सहाय लेन के समीप सोमवार की रात ट्रक चालक ने रस्‍सी गला कसकर पत्‍नी की हत्‍या कर दी और शव छोड़कर फरार हो गया। मंगलवार सुबह घटना का पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया। पास मिले आधार कार्ड से मृतका की पहचान भोरे निवासी श्‍यामा फुलवा देवी (35) के रूप में की गई।

किराए के मकान में रहते थे पति-पत्‍नी

थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पति-पत्‍नी बैदनाथ सहाय लेन में भाडे़ के मकान में कई माह से रह रहे थे।  उसके पति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। लेकिन कुछ लोग बताते हैं उसके पति का नाम शिवा पासवान है। वह उसरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। चर्चा है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उनके बच्‍चे नही थे। पति ट्रक चलाकर परवरिश कर रहा था।

सुबह कमरे में देखा तो बेड पर पड़ा था महिला का शव

मकान मालिक महेंद्र साव ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम में आम दिनों की तरह उनके घर में खाना पका। तब तक दोनों में कोई विवाद नहीं दिख रहा था। देर शाम दोनों में किसी बात को लेकर नोकझोंक होने लगी। हमलोग क्या जानें की नोकझोंक होते-होते मामला इतना तक पहुंच जाएगा। हालांकि हम लोगों ने इसे सामान्‍य ही समझा। 

सुबह काफी देर तक उनका कमरा नहीं खुला। कोई आवाज नहीं आई तो अंदर जाकर आवाज लगाई। लेकिन कोई आवाज नहीं आई । तब जाकर कमरे में झांककर देखा तो बेड पर महिला मृत पडी़ थी। घटना काे अंजाम देकर उसका पति फरार था।  इधर पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। उसके स्‍वजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। थानेदार ने कहा कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।