देखें-किसे मिला कौन सा विभाग
बिहार के सभी मंत्रियों का विभाग बंटा


आज शपथ लेने वाले मंत्रियों का नाम
शाहनवाज हुसैन - भाजपा
श्रवण कुमार – जदयू
मदन सहनी - जदयू
प्रमोद कुमार - भाजपा
संजय झा - जदयू
लेशी सिंह - जदयू
सम्राट चौधरी - भाजपा
नीरज सिंह बबलू - भाजपा
सुभाष सिंह - भाजपा
नितिन नवीन - भाजपा
सुमित कुमार सिंह - निर्दलीय
सुनील कुमार - जदयू
नारायण प्रसाद - भाजपा
जयंत राज - जदयू
आलोक रंजन झा - भाजपा
जमा खान - जदयू
जनक राम - भाजपा
बिहार में अब कुल 31 कंधों पर कैबिनेट
बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो चुका है. सरकार गठन के 84 दिनों बाद आज सोमवार को बिहार के राजभवन में नीतीश सरकार के 17 नए चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली. इन नए चेहरों के साथ ही बिहार सरकार की कैबिनेट में अब कुल 31 मंत्री हो चुके हैं. विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सीएम नीतीश कुमार सहित कुल 14 चेहरों ने शपथ लिया था. जिसमें भाजपा और जदयू दोनों के पास 7-7 सीटें थी. वहीं इस बार भाजपा बड़े भाई की भूमिका में नजर आई है.
कैबिनेट विस्तार में भाजपा के 9 जबकि जदयू के 8 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है. सरकार ने आज कैबिनेट विस्तार कर दिया है. यदि अब पूरे गणित को एक कर देखा जाए तो भाजपा के पास 16 तो जदयू के पास 15 सीटें गयी हैं. जिसमें एक-एक सीट दोनों दलों ने एनडीए में अपने सहयोगी दलों को दिया है. कुल मिलाकर भाजपा के 15 तो जदयू के 14 नेता मंत्री बनेंगे. वहीं हम और वीआईपी के एक-एक नेता बिहार में मंत्री पद संभालेंगे.
जनक चमार ने शपथ ली.
जनक चमार ने मंत्री के तौर पर शपथ ली. जनक चमार अभी किसी भी सदन का हिस्सा नहीं हैं. भाजपा उन्हें अपने कोटे से एमएलसी बना सकती है.
जमा खान ने शपथ ली
आलोक रंजन के बाद जमा खान ने शपथ ली. जमां खान ने बसपा को छोड़ जदयू का दामन पकड़ा है.जदयू ने उन्हें मंत्री पद का तोहफा दिया है. बता दें कि जमां खान के उपर कई गंभीर मुकदमे भी दर्ज हैं.
आलोक रंजन ने मंत्री पद की शपथ ली
जयंत राज के बाद सहरसा से चुनाव जीतकर आए आलोक रंजन ने मंत्री पद की शपथ ली. आलोक रंजन ब्राह्मण समुदाय से आते हैं. इससे पहले भी वो विधायक बने हैं लेकिन पहली बार भाजपा ने उन्हें मंत्री पद दिया गया है.
युवा चेहरा जयंत राज ने शपथ लिया
सुनील कुमार के बाद जदयू के तरफ से सबसे युवा चेहरे जयंत राज ने शपथ लिया. वो जनार्दन मांझी के पुत्र हैं. जो अमरपुर सीट से जदयू के विधायक रहे. इस बार उनकी सीट पर उनके बेटे को मौका मिला और पहली बार जीतकर ही वो मंत्री बनाए गए.
वैश्य समुदाय के सुनील कुमार ने शपथ लिया
सुनील कुमार के बाद चंपारण से जीतकर आए नारायण प्रसाद ने शपथ लिया. वो वैश्य समुदाय से आते हैं.
बिहार के डीजी रहे सुनील कुमार ने शपथ लिया
सुमीत कुमार सिंह के बाद बिहार के डीजी रहे सुनील कुमार ने शपथ लिया. वो गोपालगंज जिले से शपथ लेने वाले दूसरे नेता हैं. हाल में ही रिटायर होने के बाद इन्होंने जदयू ज्वाइन किया. पहली बार विधायक बनने के बाद ही इन्हें मंत्री बनाया गया. मंत्रिमंडल विस्तार में एकमात्र दलित चेहरे के रूप में ये आते हैं.
निर्दलीय जीतकर विधानसभा पहुंचे सुमित सिंह ने लिया शपथ
नीतीन नवीन के बाद सुमीत कुमार सिंह ने शपथ ली. सुमित सिंह चकाई से निर्दलीय जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. वो बिहार के मंत्री रहे नरेंद्र सिंह के बेटे हैं. वो एकमात्र निर्दलीय उम्मीदवार हैं जो इसबार चुनाव जीते.
नीतीन नवीन ने शपथ ली
बांकीपुर सीट से चुनाव जीतकर आए नीतीन नवीन ने आज मंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने सुभाष सिंह के बाद शपथ लिया. नीतीन नवीन पहली बारी मंत्री बनने जा रहे हैं.
सुभाष सिंह ने शपथ लिया
नीरज कुमार बबलू के बाद अब सुभाष सिंह ने शपथ लिया है.जो राजपूत समाज से आते हैं. इन्हें बीजेपी कोटे से मंत्री बनाया जा रहा है. कैबिनेट बैठक के बाद यह तय होगा कि उन्हें कौन सा मंत्रालय मिलेगा.
सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज कुमार बबलू ने शपथ ली
सम्राट चौधरी के शपथ लेने के बाद अब नीरज कुमार बबलू ने शपथ ली. नीरज कुमार बबलू पहले जदयू के नेता थे. उन्होंने जदयू छोड़ बीजेपी का साथ पकड़ा था और छातापुर से विधायक हैं. नीरज कुमार बबलू अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के भाई हैं और पहली बार मंत्री बनाए जा रहे हैं.
सम्राट चौधरी ने शपथ ली
जदयू विधायक लेसी सिंह के शपथ लेने के बाद अब सम्राट चौधरी ने शपथ ली है. सम्राट चौधरी बिहार के कद्दावर नेता शकुनि चौधरी के पुत्र हैं. सम्राट चौधरी भाजपा के एमएलसी हैं.
जदयू विधायक लेसी सिंह ने शपथ लिया
जदयू के एमएलसी संजय झा के शपथ लेने के बाद धमदाहा विधानसभा से जीत दर्ज की हुई जदयू विधायक लेसी सिंह ने शपथ लिया. नीतीश कैबिनेट में उन्हें मंत्री बनाया जाएगा. एक बार फिर बतौर मंत्री उनकी वापसी कैबिनेट में हुई है.
जदयू के एमएलसी संजय झा ने शपथ ली.
बीजेपी के विधायक प्रमोद कुमार ने शपथ लिया. उनके बाद जदयू के एमएलसी संजय झा ने शपथ ली. बिहार के राज्यपाल फाल्गू चौहान ने शपथ दिलाया. संजय झा नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता माने जाते हैं. पिछली सरकार में भी मंत्री रहे. संजय झा पहले बीजेपी से एमएलसी बनाए गए थे. वो पिछली सरकार में जल संसाधन मंत्री रहे.
प्रमोद कुमार ने शपथ लिया
राजभवन में बिहार सरकार का कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम शुरू हो चुका है. सीएम नीतीश कुमार की उपस्थिति में बीजेपी के विधायक प्रमोद कुमार ने शपथ लिया. बिहार के राज्यपाल फाल्गू चौहान ने शपथ दिलाया. प्रमोद कुमार पिछली सरकार में भी मंत्री रहे.
शाहनवाज हुसैन ने शपथ लिया
राजभवन में बिहार सरकार का कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम शुरू हो चुका है. सीएम नीतीश कुमार की उपस्थिति में भाजपा के एमएलसी शाहनवाज हुसैन ने शपथ लिया.