2021/02/09

बड़ी खबर : समस्तीपुर में बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग...एक युवक को मारी गोली...जाँच में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर ब्रह्मस्थान के निकट एक आवासीय परिसर में घुसकर बाइक सवार बदमाशो ने एक अधेेड़ को गोली मार दी। जख्मी की पहचान सूर्यदेव नारायण के पुत्र 55 वर्षीय उदय शंकर के रूप में हुई है।गोली लगने से जख्मी उदय शंकर को आनन फानन में स्वजनो ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी बाईं जांघ और दाएं हाथ में गोली लगी है। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम मामले की जांच जुट गई है।


घटना के संबंध में जानकारी देते हुए जख्मी के स्वजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह उदय शंकर घर की चहारदीवारी के अंदर बैठे हुए थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार होकर आए हथियारबंद बदमाशो ने अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने वहां कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए। इससे पूर्व सभी बदमाश वहां से भाग निकले। मामला भूमि विवाद का बताया जा रहा है ।