2021/02/09

बिहार : बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर की हत्या....जांच में जुटी पुलिस

PATNA : फतुहा-दनियावां एनएच पर मुरेरा गांव के समीप मंगलवार को बाइक सवार युवक को तीन बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही युवक अपनी गाड़ी के साथ सड़क के बीच गिर गया। इस बीच मौका पाकर अपराधी फतुहा के ओर फरार हो गए। 

घायल युवक को आसपास के लोगों ने तत्काल इलाज के लिए फतुहा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान दनियावां थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी अनिरुद्ध कुमार 50 वर्ष के रूप में हुई।

फतुहा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पटना भेज दिया है। पुलिस घटना स्थल पर मामले की जांच में जुटी है। घटना का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है ।